अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अनुशंसा पर सेवादल में की नई नियुक्तियां की है।
अजय शर्मा भराड़ी---///
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अनुशंसा पर सेवादल में की नई नियुक्तियां की है।लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर कांग्रेस सेवादल ने प्रशिक्षित युवाओं को तुरंत प्रभाव से नियुक्तियां की गई जिसमें रवि रतन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र ठाकुर महासचिव,राजेश कुमार सचिव ,नीलम ठाकुर सहसचिव पद पर नियुक्तियां दी गई!
अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं व बधाई दी और कहा कि ये सभी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस सेवादल व् कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे सेवादल प्रदेश स्तर पर संगठन की मजबूती व प्रचार प्रसार के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाए इसी के लिए कर्मठ प्रशिक्षित युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही है और हिमाचल प्रदेश सरकार कि जन कल्याणकारी नीतिओं से समय समय पर लोगों को अवगत करवाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी साथ मिल कर संगठन के काम को आगे बढ़ाएं।