Bilaspur News: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए व्यक्ति ने ससुराल में लगाया फंदा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सुसराल में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। वारदात शहर के कोसरियां वार्ड में हुई। मृतक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने सुसराल में आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मानवेंद्र कुमार निवासी नाहन जिला सिरमौर इन दिनों अपने ससुराल में आया था।
ससुराल में भागवत कथा हो रही थी। बुधवार को मानवेंद्र एक कमरे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।