GHUMARWIN NEWS - ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग' एनवायरनमेंट अभियान
Type Here to Get Search Results !

GHUMARWIN NEWS - ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग' एनवायरनमेंट अभियान

Views



'ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग' एनवायरनमेंट अभियान


स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एनसीसी के 25 कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के तहत महाविद्यालय परिसर में गतिविधि आयोजित की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० जय महलवाल ने बताया की एनसीसी बटालियन सोलन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस मनाने हेतु थीम "ऑलिव ग्रीन डिफेंडिंग एनवायरनमेंट" के तहत यह गतिविधि करवाई गई। इसमें कैडेट्स ने महाविद्यालय के परिसर में सफाई अभियान चलाया। 


कैडेट्स ने प्लास्टिक कचरा, ग्राउंड में बच्चों द्वारा फेंके गए रैपर्स एवम् दूसरे कूड़े करकट को इकठ्ठा किया गया और एक जगह निष्पादित किया गया। इस मौके पर कैडेट्स ने लगभग पचास अन्य बच्चों को कचरा खुले में न फेंकने को जागरूक भी किया। कैडेट कनिका, शिवम और गौरव की देख रेख में ये गतिविधि आयोजित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण ने कैडेट्स द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरुकता पैदा होती है।


".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad