अमर नाथ धीमान सदर बिलासपुर के प्रभारी नियुक्त
घुमारवीं
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के सफल आयोजन हेतु जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के पांच मंडलों में प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान को सदर बिलासपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि जोगिंदर सिंह चंदेल को श्री नैना देवी लोअर मंडल में, नानक चंद को श्री नैना देवी अपर मंडल, हरिसरण परमार को झंडुता मंडल तथा एडवोकेट राजकुमार सलोहत्रा को घुमारवीं मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वह अपने-2 मंडल में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें।