हिमाचल में दिल्ली की युवती से रेप:बिलासपुर के युवक के खिलाफ मनाली में FIR; पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल में दिल्ली की युवती से रेप:बिलासपुर के युवक के खिलाफ मनाली में FIR; पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

Views

हिमाचल में दिल्ली की युवती से रेप:बिलासपुर के युवक के खिलाफ मनाली में FIR; पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मनाली पुलिस स्टेशन में बिलासपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप हैं।

दिल्ली में भी मामले में केस दर्ज

कुल्लू SP साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली में पहले ही धारा 376 के तहत केस दर्ज हो चुका है। शुक्रवार को मनाली थाना में जीरो FIR दर्ज कराकर केस ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ रह रहे थे लड़का-लड़की

SP ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश सिंह डोगरा पुत्र ओम प्रकाश डोगरा निवासी डंगार रोपडी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह काफी समय से लड़की के साथ रहा था, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad