गौ माता सेवा सदन पडयालग में आज नव निर्मित भवन की तृतीय मंजिल का लोकार्पण महादेव गौ सेवा सदन नालागढ़ के प्रधान दौलत राम भोली ने स्वामी किरपाला नंद पूरी के मागदर्शन में किया
भराड़ी- अजय शर्मा
घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाले गौ माता सेवा सदन पडयालग में आज नव निर्मित भवन की तृतीय मंजिल का लोकार्पण महादेव गौ सेवा सदन नालागढ़ के प्रधान दौलत राम भोली ने स्वामी किरपाला नंद पूरी के मागदर्शन में किया। इसके साथ ही आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर गऊ कथा का भी आयोजन किया। स्वामी कृपाला नंद जी महाराज ने अपने प्रवचन से मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि गौ माता के चरणो में चारो धाम हे। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने से सारें दुख मिट जाते हैं। इस अवसर पर दौलत राम जी ने कहा कि गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
भजन गायक रविन्द्र भाटिया ने भक्ति से ओतप्रोत भजनों से सभी का मन मंत्र मुग्ध कर दिया।समिति प्रधान राम चंद बरूर ने बताया कि समिति सदस्यों व आमजनता के सहयोग से गौशाला में विकास कार्य करवाये जाते है साथ ही इस समय लगभग 107 गौवंश गौशाला में है।गौशाला की तीसरी मंजिल का नवनिर्मित भवन 21 लाख की लागत से तैयार हुआ है।मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर समिति द्वारा खिचडी के भंडारे का आयोजन भी किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में सतपाल महाजन,दूनी चंद बजाज,अमीचन्द सोनी उपस्थित रहे साथ ही समिति सदस्यों में रविन्द्र शर्मा,चमन जंजुहा ,डॉ जगदीश चन्द्र ,नरोत्तम शर्मा के साथ सभी सदस्य उपस्थित रहे।