भपराल गांव के विशाल ठाकुर बने लेफ्टिनेंट
Type Here to Get Search Results !

भपराल गांव के विशाल ठाकुर बने लेफ्टिनेंट

Views

भपराल गांव के विशाल ठाकुर बने लेफ्टिनेंट

तहसील भराड़ी के भपराल गांव के विशाल ठाकुर(33) सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। विशाल ठाकुर शनिवार को देहरादून सेना अकादमी से पास आउट हुए। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी माता माया देवी, पिता ब्रजेंद्र सिंह और पत्नी पूनम कुमारी को दिया है।

लेफ्टिनेंट विशाल ठाकुर इससे पहले सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अधिकारी के पद पर कार्य करना उनका सपना था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सेना में हवलदार के पद पर कार्य करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंच गए।

विशाल ठाकुर ने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल भराड़ी से पूरी की। बारहवीं पास करने के बाद वर्ष 2004 में वह सेना में भर्ती हो गए। इसके बाद उन्होंने सेना से ही बीसीए की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद कमीशन पास करते हुए लेफ्टिनेंट बन गए। विशाल के पिता विजेंद्र सिंह सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता गृहणी हैं। विशाल के दादा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। विशाल के छोटे भाई विनय कुमार भी सेना में कार्यरत हैं। विशाल की इस कामयाबी से इलाके में खुशी का माहौल है।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad