कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ:-योगी
घुमारवीं दहाड़े बुल्डोजर बाबा, कहा, हर कसौटी पर खरे उतरे हिमाचल के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग
-उत्तर प्रदेश में जिन माफिया को डंडे मार कर निकाला उन्हें देवभूमि में घुसने न दें:-योगी
घुमारवीं
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश में प्रचार करते हुए कहा कि उन्होंने अपराधियों को प्रदेश से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें तेजी से विकास कर रही हैं। उन्होंने यह बात घुमारवीं में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के समर्थन में जनता को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल देव भूमि है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में थोड़ी सी चूक हुई नहीं कि उत्तर प्रदेश में जिन माफिया को डंडे मार कर निकाला है वह यहां राज करेंगे। इसलिए यहां पर किसी भी माफिया को आने न दें क्योंकि कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ है इसलिए भाजपा को भारी बहुमत से विजेता बनाएं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों में पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है और पानी जैसी संवेदना भी है। इस कारण हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की बीजेपी सरकार आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए थे पूरे पूरे प्रदेश में कांग्रेस केवल दो ही सीटों पर विजय हासिल कर पाई थी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सुनते होंगे कि कंधा देने के लिए भी चार आदमी चाहिए होते हैं लेकिन वहां पर कंधा देने के लिए भी उनके पास कोई नहीं है। इसलिए इस देवभूमि में क्यों इन लोगों को ढोने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि डबल इंजन की सरकार बड़ी स्पीड से विकास कार्य करवा रही है।
हिमाचल प्रदेश देवभूमि है भक्ति और शक्ति का बेहतर समन्वय हिमाचल प्रदेश के अंदर देखने को मिलता है और स्वाभाविक रूप से भक्ति और शक्ति के के इस बेहतर समन्वय की ही मिसाल भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है। यही कारण है कि जिस भी विधानसभा सीट पर मैं गया हूं अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को मिला है। अपार जनसमर्थन इस बात का उदाहरण है विगत 8 वर्षों से प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के विकास के लिए गरीब के कल्याण के लिए आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए और वैश्विक मंच पर भारत की भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए जो कदम उठाए हैं। भारत का 135 करोड़ जनमानस प्रधानमंत्री मोदी का को इसके लिए अपना पूरा समर्थन देता है।
8 वर्ष पहले भारतवर्ष दुनिया के अंदर एक पिछोर माना जाता था। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्षों तक शासन किया था आजादी के अमृत मौसम वर्ष में वह भारत ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पछाड़ कर पांचवें नंबर पर अर्थव्यवस्था बना है। भारत की पहचान दुनिया में नंबर वन पर है आज दुनिया के किसी कोने में संकट आता है आशा भरी निगाहों से दुनिया भारत की ओर देखती है मोदी की ओर देखती है। नई शक्ति के रूप में भारत उभरा है देश के दुश्मनों को कैसे सबक सिखाना चाहिए यह भी हिमाचल के प्रदेश के रणबांकुरे से ज्यादा कौन जान सकता है। .
स्वभाविक रूप से भारत से इस पराक्रम का लोहा दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश को कहीं आतंकवाद, कहीं अलगाववाद, नक्सलवाद दिया है। लेकिन आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील दी जब कश्मीर से धारा 370 को प्रधानमंत्री मोदी ने समाप्त किया। कश्मीर में 370 ही आतंकवाद की जड़ थी लेकिन 8 वर्ष के अंदर आतंकवाद अपनी अंतिम सांस गिन रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 5 वर्षों में ठाकुर जयराम के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की जिसने ऊंचाई को हासिल कर रहा है वह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब देश पर बड़ी विपत्ति कोरोना महामारी आई तो मोदी ने हर नागरिक की सुरक्षा का जिम्मा उठाया। अगर कांग्रेस होती टेस्ट का पैसा खा जाते वैक्सीन बेच देते गरीब देखता रहता और उनके शासनकाल में यही होता था कांग्रेस होती तो करोना अच्छा प्रबंधन नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से आया हूं अगर वहां कांग्रेस रहती तो क्या अयोध्या में कभी भी भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 2023 के अंत तक मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा दुनिया का कोई भी माई का लाल उसे रोक नहीं सकता। वहां राम अपने मंदिर में विराजमान होंगे।
घुमारवीं से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घुमारवीं पहुंचने पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा मोदी व योगी की जोड़ी को दुनिया मानती है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार विकास कार्य नहीं करवा सकी। यहां के कांग्रेस विधायक का मुख्यमंत्री से 36 का आंकड़ा रहा। जिस कारण घुमारवीं विकास में पिछड़ा रहा। भाजपा सरकार में घुमारवीं में विकास की झडी लगी। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हर क्षेत्र में उन्नति हुई है। उन्होंने इस जनसभा में भारी संख्या में उपस्थित होने पर सभी लोगों का तहे दिल से आभार किया।