घुमारवीं में पिंक रंग से सजा पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं में पिंक रंग से सजा पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

Views

घुमारवीं में पिंक रंग से सजा पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 घुमारवीं

विधानसभा चुनावों में प्रशासन ने जहां मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जी जान से प्रयास किया, वहीं मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं की सुविधाओं का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा हैं। 
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन नंबर 85 को पिंक रंग से बेहद आकर्षक रूप में सजाया गया। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया था। जानकारी देते हुए रिटर्निग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि सेल्फी पॉइंट पर मतदाता सेल्फी खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर अन्य मतदाताओं को प्रेरित किया। इस बूथ पर पूरी सज्जा पिंक कलर से की गई थी। इसमें बैलून बीबी पिंक कलर के लगाए गए थे। मेडिकल कैम्प भी लगाया गया। इस बार के इलेक्शन को उत्सव की तरह मनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया। ताकि लोग इसे घर का उत्सव समझें और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि जो बुजुर्ग, दिव्यांग व पहली बार मतदान के लिए युवा पहुंचे पहुंचे उन्हें सम्मानित किया गया।

 इस पिंक बूथ की अधिकारी को सखी बूथ का नाम दिया गया। बूथ की सबसे खास बात यह रही कि इस पर सभी कर्मचारी महिला कर्मी ही नियुक्त किये गए। क्योंकि यहां बूथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाया गया है। वही इस बूथ पर बच्चो को खेलने का प्रबंध किया गया है। जिसमें बच्चे खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं इस बूथ पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को व बुजुर्गों को और दिव्यांग मतदाताओं को सर्टिफिकेट देकर समानित किया गया। मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। आदर्श मतदान केंद्र में चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप यहां पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही पदस्थ रही। विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था की थी। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया हैं।


".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad