राजेन्द्र गर्ग ने भटवाड़ा से शुरू किया डोर टू डोर अभियान ,लोगों का मिल रहा समर्थन
Type Here to Get Search Results !

राजेन्द्र गर्ग ने भटवाड़ा से शुरू किया डोर टू डोर अभियान ,लोगों का मिल रहा समर्थन

Views

राजेन्द्र गर्ग ने भटवाड़ा से शुरू किया डोर टू डोर अभियान ,लोगों का मिल रहा समर्थन

घुमारवी 

घुमारवीं में नामांकन रैली में उमड़े जनसैलाब से अपनी राजनीतिक ताकत का बखूबी अहसास करवा चुके भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने शनिवार से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। अपनी सादगी और शालीनता से लोगों के दिलों में गहरी पैठ बना चुके गर्ग ने डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से जहां लोगों से मुलाकात की, वहीं विभिन्न स्थानों पर छोटी-बड़ी सभाओं को भी संबोधित किया। पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए चहुंमुखी विकास के सिलसिले को जारी रखने के लिए उन्होंने लोगों से एक बार फिर से सहयोग व समर्थन की अपील की।
जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे राजेंद्र गर्ग की नामांकन रैली में गत शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ा था। उनकी इस नामांकन रैली ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल को और अधिक मजबूत बना दिया है। शनिवार से उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत उन्होंने सुबह 10 बजे भटवाड़ा से की। उसके बाद बग, मकड़याह, मरहाणा, बाड़ां दा घाट, मलोट तथा भदरेट में उनके चुनावी कार्यक्रम हुए। गर्ग जिस भी स्थान पर पहंुचे, वहां पहले से बड़ी संख्या में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे लोगों ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में पिछले 5 वर्षों में उठाए गए कदमों और इस अवधि में हुए चहंुमुखी विकास का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार की बदौलत ही संभव हो पाया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कई दशकों तक राज करने वाली यह पार्टी अब अपने अस्तित्व की जंग लड़ रही है। कांग्रेस के बडे़-बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। 

हिमाचल में भाजपा फिर से रिकाॅर्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इससे डबल इंजन सरकार के दम पर घुमारवीं के विकास के लिए बनाई गई कई अन्य योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad