हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा ने घुमारवीं में किया धरना प्रदर्शन
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा ने घुमारवीं में किया धरना प्रदर्शन

Views

हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा ने घुमारवीं में किया धरना प्रदर्शन

 घुमारवीं - कहलूर न्यूज़

प्रदेश के लोगों की जन समस्याओं को लेकर हिमाचल किसान एवं जन कल्याण सभा ने घुमारवीं में सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में रैली निकाल कर, एक दिन का क्रमिक अनशन व धरना  दिया। धरना प्रदर्शन में सेवानिवृत्त सुवेदार बीरी सिंह ने नेताओं को चेताया। समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने कहा कि किसानों की दशा इतनी दयनीय है कि आज किसान देश व प्रदेश में  आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते है। बेसहारा पशुओं का आज दिन तक कोई प्रबन्ध नहीं किया गया। बेसहारा पशु कई लोगों को घायल और कई को मौत के घाट भी उतार चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन बेसहारा पशुओं का हल शीघ्र नहीं किया गया तो बहुत बड़ा जन आंदोलन होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 22 बर्षो से घुमारवीं सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन बन्द कमरे में पड़ी है। लेकिन किसी भी राजनैतिक पार्टी ने इसे चलाने के लिये रेडियोलॉजिस्ट का प्रबंध नहीं किया। घुमारवीं अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं हैं। 

आम जनता  निजि अस्पतालों में जाकर इलाज करवाने के लिये मजबूर है। कहा कि विधानसभा सत्र केवल मात्र औपचारिकता ही रह गई है। किसानों की समस्याओं व बेरोजगारों युवाओं के बारे में कोई चर्चा नहीं होती।  सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोश सभा करती है। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, सलाहकार सन्त राम कौंडल, सदस्यों सजय कुमार रूप लाल शर्मा सलाहकार देव राज राणा, हरि राम शर्मा, लेख राम शर्मा, रमेश चंद, शेर सिंह, सूंदर राम, रघु सिंह, प्रेम चंद, जोगिंद्र सिंह, यशोदा देवी, रत्नी देवी, लेख राम, दलेल सिंह, सीता देवी, कांता देवी, नीलम देवी, सोनिका देवी, निर्मला देवी, सावित्री देवी, कौशल्या देवी, रत्नी देवी, नीलम कुमारी आदि लोग धरने में उपस्थित रहे।
फोटो-धरने पर बैठे लोग
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad