उपतहसील भराड़ी की पंचायत गतवाड़ में भांग उखाड़ो अभियान शुरू
उप प्रधान गतवाड़ पंचायत अजय शर्मा की अध्यक्षता में अभियान शुरू ,उप स्वास्थ्य केंद्र लेठवीं के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा।
बढ़ते नशे के दुष्प्रभाव को समाप्त करने के लिए भांग उखाड़ो अभियान के तहत ग्राम पंचायत गतवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र लेठवीं के समीप उप प्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में सीएचओ नीना,स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता सोनी ,आशा कार्यकर्ता नीलम,अनिता व स्नेह लता ने इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लिया व वहाँ में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों बारे भी जागरूक किया।
इस अवसर पर उप प्रधान अजय शर्मा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज की पीढ़ी बढ़ते नशे के जाल में फंस कर अपने भविष्य को खराब कर रही है , यदि आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत नही करवाया गया तो किसी भी प्रदेश व देश का विकास होना संभव नही है। अतः नशे को समाप्त करने के लिए इस अभियान में सभी का शामिल होना जरूरी है ताकि भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।