सुई धागा खेल में कामलू महिला मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान
Type Here to Get Search Results !

सुई धागा खेल में कामलू महिला मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Views

सुई धागा खेल में कामलू महिला मंडल ने हासिल किया प्रथम स्थान

 घुमारवीं

हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन ने महिला खेल उत्सव के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय बम्म में महिला खेल उत्सव के तीसरे चरण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नवनीत गुलेरिया उपस्थित हुए।


इस कार्यक्रम में 4 पंचायतों की महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें बम्म, पंतेहड़ा, सलाओं और हंबोट शामिल थी। संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का बैज पहनाकर स्वागत किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. नवनीत गुलेरिया ने कहा कि हमारा अभियान महिला खेल उत्सव अब घर-घर सोशल मीडिया के अध्य उपकरणों के द्वारा महिलाओं की जिज्ञासा को बढ़ा रहा है और उनकी प्रतिभा शक्ति को दिन प्रतिदिन जागृत कर रहा है। खुशी है की बम्म व पंतेहड़ा की मातृशक्ति ने अपने युवा प्रधानों को जिता कर समाज में युवाओं को अहम स्थान दिया है। प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी में ग्राम पंचायत बम्म के कंरगुई महिला मंडल, सुई धागा खेल में ग्राम पंचायत सलाओें के कामलू महिला मंडल, गुब्बारे फुलाने में बम्म के बम्म महिला मंडल, नींबू चम्मच दौड़ व कछुआ दौड़ में पंतेहड़ा के थुइला महिला मंडल की महिलाओं ने जीत हासिल की। 

कार्यक्रम में 20 महिला मंडलों की लगभग 500 महिलाएं व हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मनीष कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बम्म, नीरज शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत पंतेहड़ा, राजीव कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत सलाओं, जमना देवी जिला सांस्कृतिक प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, सुमन शर्मा बी डी सी पंचायत बम्म, अमरनाथ शर्मा, पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत बम्म, पंतेहड़ा, सलाओें व हंबोट के महिला मंडलों की प्रधान मंच पर उपस्थित रही।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad