हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन करेगा महिला खेल उत्सव शुरू
-इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों ने किया पोस्टर विमोचन
घुमारवीं -कहलूर न्यूज़
हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन महिला खेल उत्सव
शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संस्था के अलग अलग स्थानों से इस अभियान को शुरू करेगा। यह बात संस्था के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान नवनीत गुलेरिया की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने पोस्टर विमोचन भी किया गया।
नवनीत गुलेरिया ने कहा कि संस्था ने 29 मई से 29 अगस्त तक अपने नए अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है। जिसके पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अभियान का नाम महिला खेल उत्सव रखा गया है। महिला खेल उत्सव में सभी पंचायतों के महिला मंडलों की महिलाओं की आपस में प्रतियोगिताएं होंगी।
जो 15 अलग-अलग स्थानों में तय होना निश्चित हुआ है एक खेल उत्सव में महिलाओं की 1 हजार संख्या का लक्ष्य संस्था ने रखा है जो कुल लक्ष्य 15000 महिलाओं से संपर्क साधने का रहेगा। खेलों व महिला खेल उत्सव का अंतिम चरण 29 अगस्त यानी राष्ट्रीय खेल दिवस सप्ताह में रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था सामाजिक कार्य पिछले दी वर्ष से निरंतर कर रही है। इसमें अहम भूमिका घुमारवीं क्षेत्र के हर पंचायत के प्रधान व उसके प्रतिनिधियों, प्राथमिक केंद्र के डॉक्टर, आशा वर्कर्स, महिला मंडलों की मातृ शक्ति के साथ संस्था के कार्यकर्ताओं व हर एक अभियान से जुड़ने वाले घुमारवीं के जिम्मेवार व्यक्ति की रही है।
संस्था ने पिछले वर्ष से घुमारवीं के हर व्यक्ति को स्वस्थ व सुरक्षित लाभ के साथ संस्कारित व संगठित करने का भी प्रयास किया है। जब घुमारवीं में कोरोना बीमारी का संकट था तो हमारा हिमालयन काढ़ा अभियान व कोरोना चिकित्सा किट अभियान हर घर तक पहुंचा। कोरोना के बाद हमारे समाज में सामाजिक दूरियों की परेशानियां सामने आने लगी तो संस्था ने महिला संपर्क व सम्मान अभियान देश की राजधानी दिल्ली से चलाया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देश व प्रदेश के नेताओं ने इस अभियान को दिशा दी। 20 मार्च 2022 से चलने वाला यह अभियान अभी तक 200 महिला मंडलों की लगभग 7000 महिलाओं से गांव गांव जाकर अपना संपर्क साध चुका है। जो इसी निरंतर गति से और आगे बढ़ेगा।