हिमाचल: सीएम के हेलीकॉप्टर से दिल्ली एयरलिफ्ट होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, मुख्यमंत्री खुद सड़क मार्ग से कुल्लू रवाना
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल: सीएम के हेलीकॉप्टर से दिल्ली एयरलिफ्ट होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, मुख्यमंत्री खुद सड़क मार्ग से कुल्लू रवाना

Views

हिमाचल: सीएम के हेलीकॉप्टर से दिल्ली एयरलिफ्ट होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, मुख्यमंत्री खुद सड़क मार्ग से कुल्लू रवाना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम का हाल जानने शनिवार सुबह जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे। चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीएम के हेलीकाप्टर से दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद सड़क मार्ग से कुल्लू के बंजार के कार्यक्रम में रवाना हो गए हैं।

सीएम ने बताया कि पंडित सुखराम की हालत अभी स्थिर है। परिवारजनों ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की इच्छा जाहिर की है। इसलिए हेलीकॉप्टर से पंडित सुखराम को दिल्ली भेजा जा रहा है।

बता दें कि सुखराम 95 वर्ष के हैं। शुक्रवार को उन्हें क्षेत्रीय नाजुक हालत में मंदी अस्पताल में भर्ती किया गया। बीती 4 मई की रात मनाली में उनकी तबीयत खराब हुई। जहां उपचार के बाद उन्हें कुल्लू सिविल अस्पताल लाया गया जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि सुखराम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार में पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोक सभा चुनाव जीता है।

1991 से लेकर 1996 तक वह पीवी नरसिंह राव सरकार में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रहे थे। उनके ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार से जुड़े कई आरोप लगे लेकिन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में उन्हें संचार क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है।
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad