भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी में कर रहा रीड़ की हड्डी की भांति कार्य-धीमान
घुमारवीं-कहलूर न्यूज़
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह घुमारवीं में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंहामत्री अमरनाथ धीमान ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल मुख्यातिथि के रूप में उपथित हुए। अमरनाथ धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीड़ की हड्डी होते हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी में रीड़ की हड्डी की भांति काम कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि मिशन रिपीट 2022 के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्यणकारी नितियों को जनज न तक पहुंचाएं।.
जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए प्रदेश स्तर द्वारा दिए गए कार्यों को मंडल स्तर पर 30 मई से पहले पूरा कर एक्सल सीट पर चढ़ा लें तथा अगामी माह की जिला स्तरीय बैठक में रिपार्ट प्रस्तुत करें। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल महामंत्री हेमराज, मंडल घुमारवीं के उपाध्यक्ष मुनशी राम, महामंत्री जोगिंद्र सिंह, लेख रात, कौल सिंह, राजू राम सहित अन्य मौजूद रहे।