मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे ओएसडी महेद्र धर्मानी के घर सांत्वना देने।
घुमारवीं -रजनीश धीमान
प्रदेश के मुख्यामन्त्री जयराम ठाकुर सोमवार दोपहर बाद घुमारवीं के नजदीकी गांव करंगोडा पहुंचे। जहां उन्होंने ओएसडी महेंद्र धर्मानी के घर जाकर पिछले दिनों उनकी माता के देहांत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की । बताते चलें कि बीते शुक्रवार को मुख्यामन्त्री कार्यलय में ओएसडी के पद पर कार्यरत महेंद्र धर्माणी की माता का देहांत हुआ था।
मुख्यामन्त्री जयराम ठाकुर ने महेंद्र धर्माणी के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के सम्बेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मुख्यामन्त्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ती की प्रार्थना की।
मुख्यामन्त्री जयराम ठाकुर हमीरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुनहाणी पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से करंगोडा गांव में पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां पर लगभग आधा घंटा रुके जिसके बाद वह दोबारा शिमला के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता बिधानसभा क्षेत्र के बिधायक जीतराम कटवाल, एसपी एसआर राणा, जिलाधीश पंकज राय भी साथ थे।
इससे पहले आज बिधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, बिधायक राजीव बिंदल, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी, वायस चांसलर सेंट्रल यूनिवर्सटी एसपी बंसल, होल्ट्रीकलचर यूनिवर्सटी वायस चांसलर राजेश्वर ठाकुर भी धर्माणी के घर सांत्वना देने पहुंचे थे।ब