अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं व झंडूता में सुनी जनसमस्याएं
Type Here to Get Search Results !

अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं व झंडूता में सुनी जनसमस्याएं

Views

अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं व झंडूता में सुनी जनसमस्याएं

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ वर्षों के दौरान भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाया-अनुराग ठाकुर

 घुमारवीं-कहलूर न्यूज़

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को बिलासपुर जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्र के गांव बरनोट में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई जनसस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि अन्य समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। 

केंद्रीय मंत्री ने लोगों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई विकास कार्यों के लिए मौके पर ही धनराशि भी मंजूर की। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल व झंडूता विधायक जीत राम कटवाल मौजूद रहे।


घुमारवीं व वन विश्राम गृह बरनोट के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने पिछले आठ वर्षों के दौरान भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है।

 45 करोड़ लोगों के बैंक खाते खुलवाना, 12 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज की व्यवस्था, 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान और हर घर के लिए बिजली-पानी की व्यवस्था करके नरेंद्र मोदी ने जनसेवा एवं सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना संकट का बखूबी सामना करके नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।

 इस भीषण संकट के दौरान मोदी ने 80 करोड़ गरीबों को 28 महीने तक मुफत राशन उपलब्ध करवाया। इस पर लगभग 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार ने भी गत साढे चार वर्षों के दौरान हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं तथा आम लोगों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

 इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल और मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्राम गृह घुमारवीं के परिसर में गांव मोरसिंघी की हैंडबाल अकादमी के प्रशिक्षु लड़के-लड़कियों और प्रशिक्षकों से भी भेंट की और उनसे अकादमी की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी ली।

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और यहां इंडोर स्टेडियम के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त जमीन तलाशने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, अन्य पदाधिकारी, एडीसी तोरुल रविश, एसपी एसआर राणा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad