पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
Type Here to Get Search Results !

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

Views

 पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया है। उनके पोते आश्रय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। वह 94 वर्ष के थे। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समय नहीं बताया गया है।

आश्रय शर्मा ने पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। पंडित सुखराम के दूसरे पोते आयूष शर्मा हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं।
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad