कुन्दन रतवान को संस्कार संस्था के अध्यक्ष पद की कमान
घुमारवी-रजनीश धीमान
घुमारवीं की समाज सेवी संस्कार संस्था द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद की कमान कुंदन रतवान को सौंपी गई।
संस्था की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह घुमारवीं में संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में महासचिव पद की कमान डॉ तिलक राज, को सौंपी गई। जबकि प्रवीण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप, बांके बिहारी व रामपाल को उपाध्यक्ष, सह सचिव राकेश संख्यान, मनोज भंडारी, बिशन सिंह, पंकज शर्मा, विक्रांत शर्मा, प्रेस सचिव संजीव शमा, प्रदीप को बनाया गया। कुंदन रत्तन को कोषाध्यक्ष और सतीश मेहता को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष कुंदन रतवान ने बताया कि संस्था इस वर्ष भी वह सभी कार्यक्रम करेगी जो हर वर्ष करती है। इस वर्ष आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर घुमारवीं के 75 लोगों को संस्था सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, जल संरक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान, निशुल्क कोचिंग कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।