भाजपा इवेंट की तरह मनाएगी स्थापना दिवस
-घुमारवीं भाजपा में 6 अप्रैल को घुमारवीं में करेगी भव्य समारोह
-प्रत्येक बूथ से आएंगे 50-50 कार्यकर्ता।
घुमारवीं - क़हलूर न्यूज
घुमारवीं भाजपा 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस इवेंट के रूप में मनाएगी। घुमारवीं में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में हर बूथ से कम से कम 50-50 कार्यकर्ता आएंगे। यही नहीं इस दिन से भाजपा अपना महा अभियान का शुभारंभ भी करेगी। स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के घुमारवीं भाजपा ने वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मोहड़ा व भराड़ी में की। जिनकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने की। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठकों में छह अप्रैल को मनाए जाने वाले भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर खाका तैयार किया गया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाना है। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।
इसके साथ ग्राम केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों के घर के बाहर उनकी नेम प्लेट लगेगी। उस दिन अब तक के जयराम सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से जन जन को अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही बूथ टू बूथ पदयात्राएं निकाली जाएंगी और मंडल स्तर पर पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ महासंपर्क अभियान की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट के लिए पार्टी जुट गई है और निश्चित तौर पर फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।