चुनावों में जीत के जश्न से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, मनाया जश्न - क़हलूर न्यूज़
Type Here to Get Search Results !

चुनावों में जीत के जश्न से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, मनाया जश्न - क़हलूर न्यूज़

Views

चुनावों में जीत के जश्न से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, मनाया जश्न

घुमारवीं -क़हलूर न्यूज़

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित चार राज्य के चुनावों की ऐतिहासिक जीत पर जिलाभर में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जिला भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं गांधी चौक पर आतिशबाजी पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, लक्की ठाकुर, धनी राम सौंखला, पुरषोतम, राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्टृीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, यूपी चुनावों के सह प्रभारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में यूपी व अन्य राज्यों के चुनावों में ऐतिहासिक जीत हुई। देश के यस्शवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए देश हित के कार्यों पर चार राज्यों की जनता ने अपना पूर्ण विश्वास जताया है। उसी कारण आज कांग्रेस, सपा, बसपा सभी बह गए। ऐतिहासिक जीत से सब जगह खुशी की लहर है। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad