झांसी में पढ़ रहा घुमारवीं का 8 वर्षीय “सक्षम”, 187 सेकंड में 195 देशों का फ्लैग देख बताता है नाम 
Type Here to Get Search Results !

झांसी में पढ़ रहा घुमारवीं का 8 वर्षीय “सक्षम”, 187 सेकंड में 195 देशों का फ्लैग देख बताता है नाम 

Views

झांसी में पढ़ रहा घुमारवीं का 8 वर्षीय “सक्षम”, 187 सेकंड में 195 देशों का फ्लैग देख बताता है नाम 

बिलासपुर, 06 मार्च : हिमाचल के घुमारवीं के रहने वाले 8 वर्षीय सक्षम भारद्वाज कमाल का नन्हा बालक है। परिवार का दावा है कि वो तमाम देशों के झंडे को देखकर देश का नाम बता देता हैं। 187 सेकंड में 195 देशों के झंडे को देखकर देश का नाम बताने में भी माहिर हैं। यह नहीं, खाली मानचित्र पर एशिया व यूरोप महाद्वीप के साथ-साथ कई अन्य देशों व राजधानियों को भी पहचान लेते हैं। 

सक्षम भारद्वाज के पिता डॉ. नरेश भारद्वाज ने कहा कि सक्षम तीसरी कक्षा में एल्पाइन पब्लिक स्कूल झांसी ( उत्तर प्रदेश) में पढ़ता हैं। बड़ा भाई शिवांश भारद्वाज दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा हैं। बड़े भाई शिवांश का बचपन से ही देशों का मैप देखना का शौंक था। देखते-देखते ही सक्षम भूगोल में आगे निकल गया हैं। सक्षम  के पिता डॉ. नरेश भारद्वाज इस समय केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान झांसी (उत्तर प्रदेश) में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। माता सुषमा शर्मा रानी लक्ष्मी बाई एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी झांसी में सेवाएं दे रही है। 

नन्ही उम्र में सक्षम की हैरत अंगेज स्मरण शक्ति ये भी साबित करती है कि बच्चे काफी हद तक परिवार से ही सीख लेते हैं। बालक सक्षम भारद्वाज ने बड़े भाई शिवांश भारद्वाज को देखकर यह कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। नन्हे बच्चे ने सभी को आश्चर्य में डाला हुआ है। चंचल स्वभाव के सक्षम भारद्वाज विश्व में कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम नजर आ रहे हैं।  

सक्षम की दादी  संध्या देवी, ताया सुरेश भारद्वाज, ताई नीना शर्मा,चाचा विमल भारद्वाज, चाची कृति शर्मा, नाना  राम नाथ शर्मा , मामा भूपेंद्र शर्मा , नानी नीलम शर्मा, मामी किरण शर्मा एवं रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दादी ने बताया कि सक्षम की इस उपलब्धि से रिश्तेदारों और इलाका वासियों से बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। 
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad