भराड़ी - बेहतर सेवाओं के लिए सुरम सिंह धीमान को किया जाएगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

भराड़ी - बेहतर सेवाओं के लिए सुरम सिंह धीमान को किया जाएगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Views

बेहतर सेवाओं के लिए सुरम सिंह धीमान को किया जाएगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

भराड़ी - रजनीश धीमान

हिमाचल प्रदेश में अति उत्कृष्ट सेवा पदक  और उत्कृष्ट सेवा मेडल  पुलिस कर्मियों को दिए जाएंगे।  इस संबंध में शनिवार को राज्य के पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने पुरस्कार के लिए चुने पुलिस कर्मचारियों की सूची भी जारी कर दी है।इस सूची में घुमारवीं  विधानसभा क्षेत्र के सलाओं  निवासी  इंस्पेक्टर सुरम सिंह धीमान  भी शामिल है। सुरम सिंह धीमान  इन दिनों हमीरपुर जिला के भोरंज  पुलिस थाना में प्रभारी के पद पर तैनात हैं। 

सुरम सिंह धीमान को  अति उत्कृष्ट सेवा  पदक के लिए चुना गया है। सुरम सिंह धीमान की बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें कुछ समय पूर्व डीजी डिस्क अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। वही  कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन में गोहर क्षेत्र में उन्होंने कुशल नीति से आम जनमानस के जीवन को सामान्य बनाया है।  वही क्षेत्र के अन्य मामलों में खनन माफिया, शराब माफिया, चोरों और नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए इस क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखने में सफल हुए हैं। सुरम सिंह धीमान ने बताया कि यह सम्मान हिमाचल पुलिस द्वारा दिया गया है। इसके लिए  पुलिस थाना के सभी पुलिस कर्मियों का भरपूर सहयोग रहा है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad