अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 7 जवानों में हिमाचल के 2 जवान भी शहीद
अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सैक्टर में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हुए 7 जवानों में हिमाचल के भी 2 जवान शामिल हैं। इनमें एक जवान अंकेश भारद्वाज बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव का रहने वाला था जबकि दूसरा जवान कांगड़ा जिला का रहने वाला था, जिसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 2 दिन पहले गश्त के दौरान उक्त 7 जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे, जिनके बाद में शव बरामद हुए। सेना के अधिकारियों ने उक्त 7 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है।