नवीन शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
घुमारवीं -क़हलूर न्यूज़
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में निदेशक (डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त नवीन शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। नवीन शर्मा ने शॉल व टोपी पहनाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टर पद पर उनकी नियुक्ति किये जाने पर आभार जताया। इस मौके उनके साथ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। नवीन शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।