मार्शल आर्ट कराटे अकादमी घुमारवीं के 31 खिलाड़ियों ने झटके पदक
-ओवरआल ट्राफी पर मार्शल आर्ट कराटे अकादमी घुमारवीं का कब्जा
घुमारवीं
जिला बिलासपुर कराटे संघ के तत्वावधान से आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में इचिबान मार्शल आर्ट कराटे अकादमी घुमारवीं के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
इस प्रतियोगिता में इचिबान मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी घुमारवीं के 31 मॉडल प्राप्त किए। जिसमें 5 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों में शिवाक्ष सिंग ठाकुर ने स्वर्ण पदक, 6 वर्ष आयु वर्ग में सार्थक शर्मा, यशिका शर्मा ने स्वर्ण पदक, 7 वर्ष आयु वर्ग में हृषिता भारद्वाज कांस्य पदक, 8 वर्ष आयु वर्ग में
आर्यान्श रतन ने रजत पदक, 8 वर्ष आयु वर्ग में ओलिविया पजियाला ने स्वर्ण पदक, 9 वर्ष आयु वर्ग में आराध्या रतवान ने रजत, निश्चित रतवान ने कांस्य, आर्यन राणा ने स्वर्ण, प्रथमेश रतन ने कांस्य, निखिल कुमार ने रजत पदक हासिल किया।
10 वर्ष आयु वर्ग में आर्यश्री ने रजत पदक, 10 वर्ष आयुव वर्ग में करन चंदेल स्वर्ण पदके, 11 वर्ष आयु वर्ग में तनीषा वशिष्ठ कांस्य पदक,12 वर्ष आयु वर्ग में सृजन शर्मा ने कांस्य पदक, शिवम चंदेल ने कांस्य पदक, कार्तिक कुमार ने कांस्य पदक, उज्जवल ने स्वर्ण पदक, 13 वर्ष आयु वर्ग में नकुल शर्मा ने कांस्य, आंचल शर्मा ने रजत पदक, परिपूर्ण ने स्वर्ण पदक, कार्तिक कटोच ने कांस्य पदक, सिवान सिंह ने कांस्य पदक, जानवी ने स्वर्ण पदक, 14 वर्ष आयु वर्ग में काजल, स्वास्तिका ने स्वर्ण पदक, नैतिक ने कांस्य पदक, अनिकेत ने स्वर्ण पदक, 17 वर्ष आयु वर्ग में गौरव शर्मा ने स्वर्ण पदक, अंडर 21 में रितिक कौशल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इचिबान मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी घुमारवीं के सीनियर कोच विजय सिंह ठाकुर तथा कोच शगुन पटियाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जिला बिलासपुर कराटे एशोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सेंसाई मनोज पटियाल ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं तथा आने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगीता में जिला बिलासपुर की तरफ से अपना जौहर दिखाएंगे।