मंडी: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Type Here to Get Search Results !

मंडी: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Views

मंडी: जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मंडी. जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) की तबीयत (sick) बुधवार दोपहर अचानक खराब हो गई. ऐसे में उन्हें आनन- फानन में जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया. हालांकि, यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज (Nerchowk Medical College) शिफ्ट किया गया है. महेंद्र सिंह की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी जोनल अस्पताल मंडी पहुंच कर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मंडी शहर के बिजनी रेस्ट हाउस में मौजूद थे. और वहां उन्हें दोपहर के समय अचानक चक्कर महसूस होने लगा. जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया. जोनल अस्पताल मंडी के एमओएच डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने फोन के माध्यम से बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बीपी और सीटी स्कैन की जांच की गई है, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है.
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad