नवीन शर्मा आपूर्ति निगम में निदेशक
-घुमारवीं में खुशी, जताया सीएम व मंत्री का आभार
घुमारवी -क़हलूर न्यूज
बिलासपुर जिला के घुमारवीं से संबंध रखने वाले नवीन शर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में निदेशक (डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किये हैं। जिसकी नोटिफिकेशन जारी हो गई है। नोटिफिकेशन जारी होते ही घुमारवीं में खुशी का माहौल है तथा नवीन शर्मा को बधाइयों का तांता लग गया। नवीन शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।
नवीन शर्मा के डायरेक्टर पद पर नियुक्त होने पर घुमारवीं भाजपा मंडल ने उन्हें बधाई दी। भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि नवीन शर्मा वर्तमान में जिला भाजपा महामंत्री हैं। नवीन शर्मा लंबे समय से सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी व निष्ठा के चलते प्रदेश सरकार ने उन्हें खाद्य आपूर्ति निगम में निदेशक के पद पर ताजपोशी दी है। जिसके लिए घुमारवीं भाजपा मंडल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का आभार जताया है।