पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत
घुमारवीं -क़हलूर न्यूज
पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले भलस्वाये में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान ओंकार सिंह (48 वर्ष) बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ओंकार सिंह पशुओं के चारे के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। तभी अचानक वह पेड़ से नीचे गिर गया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल घुमारवीं लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।