घुमारवीं - पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और युवाओं को अपने साथ जोड़ें-गर्ग
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं - पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और युवाओं को अपने साथ जोड़ें-गर्ग

Views


पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और युवाओं को अपने साथ जोड़ें-गर्ग

घुमारवीं (मोनिका शामा)

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि युवा मोर्चा पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और वार्ड व बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ें। जिससे युवा मोर्चा अधिक सशक्त व सुदृढ़ हो सके। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग रविवार को घुमारवीं के मिलन पैलेस में घुमारवीं युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


भारतीय जनता युवा मोर्चा घुमारवीं की बैठक अध्यक्ष सौरभ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है‌। युवाओं में समाज को बदलने की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि युवा भारत देश का भविष्य है। राजेंद्र गर्ग ने वन बूथ 20 यूथ अभियान की चर्चा युवाओं से की। 

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा हर बूथ पर 20 युवाओं की एक टीम बनाकर काम करेगा ताकि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई सभी कल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुंच सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड तथा बूथ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार को ही सत्तासीन करेगी। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष की पूरे विश्व में भारतवर्ष की एक विशेष पहचान बनाई है। भारतवर्ष विश्व भर में आज मजबूत स्थिति में खड़ा हुआ है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है।

 उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण में भी जयराम ठाकुर ने विकासात्मक गतिविधियों पर पूरा ध्यान दिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन इन सभी गतिविधियों की समीक्षा भी करते रहे। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को संपर्क सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो सड़कें जर्जर हालात में थी, उन सभी सड़कों की स्थिति को सुधारा जा चुका है। कई सड़कों को अपग्रेड किया जा चुका है। कुछ सड़कों के अपग्रेडेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं के अधिकांश गांव में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को दूर किया है। आने वाले समय में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पेयजल की किल्लत हमेशा के लिए समाप्त होने जा रही है।
 

 इस अवसर पर गर्ग ने युवा वर्ग के साथ टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री पंच देकर शुभकामनाएं भी दीं। 
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश ठाकुर, सतीश, सरवण, रजनीश सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।


इस बैठक से पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने रटैहल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उन्होंने सभी युवाओं तथा अन्य लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 15 अगस्त को सभी लोग राष्ट्रीय गान का गायन करें तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें। ‌
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad