कैबिनेट की अगली बैठक में खाद्य तेलों पर सब्सिडी बढ़ा कर लोगों को राहत प्रदान करेगी सरकार- Kehloor News
Type Here to Get Search Results !

कैबिनेट की अगली बैठक में खाद्य तेलों पर सब्सिडी बढ़ा कर लोगों को राहत प्रदान करेगी सरकार- Kehloor News

Views

कैबिनेट की अगली बैठक में खाद्य तेलों पर सब्सिडी बढ़ा कर लोगों को राहत प्रदान करेगी सरकार

मोनिका । घुमारवीं.

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय वन पॉइंट प्रोग्राम की स्थिति में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देखरेख में सभी विकासात्मक कार्यों को गति मिली है। प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई। बीते साढ़े तीन साल के कार्यकाल के चलते जिस प्रकार विकास को गति मिली है, उससे 2022 में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। यह बात उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश व प्रदेश के हालात सब जानते हैं। हर परिवार हर व्यक्ति की स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल सरकार कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद निगरानी रखते हुए हर ओर की फीडबैक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बहुत ही सही तरीके से इस वक्त को संभाला है। सीमित संसाधनों के चलते एकदम से फैली इस बीमारी के चलते भी मुख्यमंत्री ने बहुत तीव्रता के साथ अस्पताल व व्यवस्थाएं बनाई ताकि लोगों को सुबिधाएं मिल सके। आज पांच हजार बैड की क्षमता प्रदेश में मुख्यमंत्री के प्रयासों से हुई है। कोरोना के चलते जो चुनौतियां सरकार के समक्ष थी उन चुनोतियों से लड़ते हुए विकास की गतिविधियों को भी चलाये रखना मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। गर्ग ने कहा कि विपक्ष ने कोरोना के दौरान भी ओछी राजनीति की। विपक्ष को ऐसे समय में सरकार का साथ देना चाहिए था। लेकिन विपक्ष सत्ता हथियाने के लिए तरह तरह के ब्यान देता रहे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस इन्ही बयानों के चलते कांग्रेस के नेता अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोग भी कांग्रेस की ओछी राजनीति को जान चुके हैं। कांग्रेस सत्ता के लिए छटपटा रही है तथा विपक्ष की भूमिका में नदारद है और आपसी मातभेदों में उलझ कर पोस्टर फाड़ो अभियान में व्यस्त है।
 
राजेंद्र गर्ग ने खाद्य तेलों के बढ़ते मूल्यों पर कहा कि 80 फिसदी खाद्य तेल विदेशों से आयात किए जाते हैं तथा वहां इनकी जमाखोरी होने की वजह से इन के मूल्यों में आज वृद्धि हुई है परंतु हिमाचल सरकार खाद्य तेल पर सब्सिडी को बढ़ाने जा रही है और अगली कैबिनेट में सब्सिडी बड़ा दी जाएगी। जिससे कीमतों में लोगों को राहत मिल जाएगी।

 
गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के अस्पतालों में 5000 बिस्तर व ऑक्सीजन के प्लांट की व्यवस्थता की जा चुकी है।


".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad