फोटो-स्थिति का जायजा लेते हुए नगर परिषद पदाधिकारी व अधिकारी
हल्की सी बारिश से बजोहा में ढ़हा डंगा, नगर परिषद पदाधिकारियों ने लिया जायजा
घुमारवीं
नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नम्बर 5 बजोहा मेंं हल्की सी बारिश के चलते 11 माह पूर्व लगाया गया डंगा ढह गया है। इससे नगर परिषद की कार्य प्रणाली सवालिया घेरे में है। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों व पदाधिकारियों का कहना कि उचित कार्यवाही की जायगी।
नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा व इंदिरा वार्ड के पार्षद कपिल शर्मा तथा अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार 11 महीने पहले बजोहा में एक नाले में डंगे का निर्माण किया गया था।
बुधवार को हुई हल्की सी बारिस के चलते यह डंगा ढह गया। इससे आस पास के घरों को भी खतरा बना हुआ है।
मौके पर स्थिति का जायजा लेने नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, वार्ड नंबर 2 के कपिल व नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता, वर्क इंस्पेक्टर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि इस डंगे के गिरने से नगर परिषद को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने बताया कि इस जगह अब नए सिरे से इस डंगे का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए नगर परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। डंगे के गिरने के बाद अब नगर परिषद घुमारवीं की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। अब उस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जब 11 महीने पहले जब इस ड़गे का निर्माण कार्य शुरू किया गया था उस समय गुणवत्ता पर ध्यान क्यों नहीं रखा गया था।