घुमारवीं में प्रदेश युवा कांग्रेस ने 50 पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस- Kehloor News
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं में प्रदेश युवा कांग्रेस ने 50 पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस- Kehloor News

Views

घुमारवीं में प्रदेश युवा कांग्रेस ने 50 पौधे लगाकर मनाया पर्यावरण दिवस

 घुमारवीं


प्रदेश युवा कांग्रेस ने जंगलों में 50 लकड़ी व फलदार


पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने की और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी और नगर परिषद घुमारवीं उपाध्यक्ष श्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर धर्माणी ने कहा की पर्यावरण असंतुलन एक विश्वव्यापी गंभीर समस्या बनती जा रही है। कैसी विडंबना है कि आज पर्यावरण शुद्व है, मगर हर चेहरे पर मास्क लगा है। 

कोरोना महामारी में कोरोना कर्फ्यू और लाॅकडाउन लगने से पर्यावरण शुद्ध हो गया है। गंगा का पानी निर्मल हो गया है। हवा शुद्ध हो गई है। प्रकृति महक गई है। पेड़-पौधे हरे भरे और साफ हो गए हैं। पिछले दो महिनों में काफी कुछ बदला है। इसके साथ साथ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने कहा कि विश्व में 5 जून 1974 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया गया था। 


उन्होंने कहा कि केवल मात्र एक दिन पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प लिए जाते हैं। सरकारी विभागों और सरकारी संस्थाओं में अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई जाती है। फिर भी पर्यावरण को प्रदूषित करके धज्जियां उड़ाई जाती है।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। आज सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। लाखों रुपया खर्च किया जाता है। इस मौके पर मेहता ने कहा कि युवा कांग्रेस की कोशिश रहेगी कि अब हर महीने के 1 दिन युवा कांग्रेस पर्यावरण दिवस मनाए और कम से कम 10 पौधे हर महीने लगाने का लक्ष्य लेकर चलें। इस मौके पर नगर परिषद घुमारवीं उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य नितेश राणा, घुमारवीं एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष गौरी शंकर, करन सोनी, विकास शर्मा, सुशील मेहता मौजूद रहे।

".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad