हिमाचल: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत; चंडीगढ़ से टैक्सी करके आया था
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत; चंडीगढ़ से टैक्सी करके आया था

Views

हिमाचल: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत; चंडीगढ़ से टैक्सी करके आया था

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व मंडी की सीमा पर बसे गाड़ागुशैणी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेमिका से मिलने आए उसके कथित प्रेमी की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी है। जिसके बाद प्रेमी की कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ से टैक्सी में हिमाचल आया था युवक
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा नंबर की टैक्सी करके आया था। इस दौरान उसके साथ बंजार के जिभी में कुछ लोगों ने पिटाई की और गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने देर रात को जिला अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान दीपक कुमार झा (21) निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।

".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad