बिलासपुर में युवक की संदिग्ध मौत, होटल से गिरने की आशंका
बिलासपुर
बिलासपुर जिले में 29 वर्षीय युवक अजय भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अजय को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक अपने दोस्तों के साथ नैना होटल में ठहरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में वह भोजन के बाद बाथरूम की ओर जाता दिखा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बाद में वह होटल के पीछे आंगन में गिरा हुआ मिला।
बाथरूम की खिड़की खुली थी और फर्श पर फिसलन के निशान पाए गए। प्रारंभिक तौर पर पुलिस पैर फिसलने से गिरने की आशंका जता रही है। युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।