दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में छाए मिनर्वा के होनहार
-टॉप टेन मेरिट लिस्ट में मिनर्वा के तीन होनहारों का दबदबा
घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में मिनर्वा स्कूल के होनहारों का दबदबा रहा। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के तीन छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। मेरिट सूची में आने वाले बच्चे सिविल सर्विसेज व चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने सभी बच्चों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पर्णिका शर्मा ने बोर्ड मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पर्णिका ने 700 में से 694 अंक प्राप्त किये हैं। नित्या प्रत्यक्षा राजे ने मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल कर स्कूल कर स्कूल के नाम रोशन किया है। नित्या प्रत्यक्षा राजे ने 700 में से 691 अंक हासिल किए हैं। वहीं रुद्रांश व्यास ने 700 में से 688 अंक प्राप्त किये हैं।
पर्णिका ने हासिल गए 99.14 प्रतिशत अंक
बोर्ड मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पर्णिका शर्मा सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं, इसके लिए पर्णिका ने तैयारी शुरु कर दी है। पर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व परिजनों को दिया है। पर्णिका के पिता अजय कुमार लेक्चरर केमिस्ट्री के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता कुसुमलता टीजीटी साइंस है। पर्णिका ने 99.14 अंक प्राप्त किये हैं। पर्णिका गांव सुंदडू तहसील झंडूता की रहने वाली है।
डॉक्टर बनना चाहती है नित्या प्रत्यक्षा राजे
जिला बिलासपुर के अमरपुर गांव की नित्या प्रत्यक्षा राजे ने मोर्ड मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। नित्या प्रत्यक्षा राजे के पिता राजेश कुमार व माता नीतू शिक्षक हैं। नित्या प्रत्यक्षा राजे ने 98.71 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। नित्या ने बताया कि वह दिन में 5 से 6 घण्टे तक पढ़ाई करती थी। उसका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है।
रुद्रांश का सपना बड़े होकर कार्डियोलोजिस्ट बनना
रुद्रांश व्यास का सपना कार्डियोलोजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना है। रुद्रांश व्यास ने बोर्ड मेरिट लिस्ट में 98.29 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम चमकाया है। रुद्रांश पपरोला जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। रुद्रांश के पिता अभिषेक व्यास पीएनबी बैंक में एजीएम के पद कार्यरत हैं। जबकि माता मधु शर्मा प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। रुद्रांश ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व माता पिता को दिया है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिनर्वा स्कूल घुमारवीं का दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में स्कूल से तीन बच्चों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। यह बहुत ही खुशी के पल है। स्कूल के सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए बच्चों के साथ अध्यापक व माता पिता बधाई हैं। बच्चों अध्यापकों की मेहनत के बलबूते यह मुकाम हासिल किया है। -----प्रवेश चंदेल, प्रिंसिपल मिनर्वा स्कूल घुमारवीं