घुमारवीं - घर के नजदीक कुएं में मिला बुधवार रात से लापता किशोरी का शव
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं - घर के नजदीक कुएं में मिला बुधवार रात से लापता किशोरी का शव

Views


घुमारवीं - घर के नजदीक कुएं में मिला बुधवार रात से लापता किशोरी का शव


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला है।  मृतक लड़की की पहचान रिद्धिमा निवासी गांव कोटलू बिंदडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम मौके पर पहुंची।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो चुकी थी।


पुलिस के अनुसार लड़की बुधवार रात करीब 11:00 बजे से गायब थी। इसके बाद परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। लेकिन सुबह करीब 3:00 बजे परिजन जब उसे ढूंढते हुए घर के नजदीक ही स्थित कुएं के पास पहुंचे तो किशोरी का शव कुएं में दिखाई दिया। डीएसपी  घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad