Bilaspur News: बधाई तो बनती है! हिमाचल के बिलासपुर जिले में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 1 लड़की, 2 लड़के
Type Here to Get Search Results !

Bilaspur News: बधाई तो बनती है! हिमाचल के बिलासपुर जिले में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 1 लड़की, 2 लड़के

Views

Bilaspur News: बधाई तो बनती है! हिमाचल के बिलासपुर जिले में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 1 लड़की, 2 लड़के

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और अभी अस्पताल में ही हैं। कोठीपुरा के गांव नई सारली निवासी अल्का (27) और सुरेश कुमार के घर में एक साथ तीन खुशियां आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा ने तीनों बच्चों की सफल डिलीवरी कराई है। यह डिलीवरी सिजेरियन हुई है। परिजन बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। क्षेत्रीय अस्पताल में यह दूसरा मामला है जब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।



डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि उनके 22 साल के कॅरियर में यह दूसरा मामला है जब तीन बच्चों की डिलीवरी एक साथ हुई है। उन्होंने बताया कि  डेढ़ साल पहले भी इसी तरह तीन बच्चों की डिलिवरी क्षेत्रीय अस्पताल में हुई थी। शुक्रवार को अस्पताल में ही महिला की सफल डिलीवरी हुई है। तीनों बच्चों के जन्म में एक-एक मिनट का अंतर है। पहले नंबर पर लड़का, दूसरे पर लड़की और तीसरे पर लड़का है। बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभी उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है जहां पर उनकी देखभाल की जा रही


बच्चों के पति सुरेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता अल्का गृहिणी हैं। सुरेश ने बताया कि 1 अगस्त को वह अपनी पत्नी को क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे और शुक्रवार सुबह उसकी सफल डिलिवरी हुई है। डॉ. अनुपम की देखरेख में ही शुरू से महिला की जांच हुई है और उन्होंने ही सफल डिलीवरी कराई है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad