Kangra News: कांगड़ा के 26 साल के जवान मनीष कुमार की लेह में मौत, अभी नहीं हुई थी शादी
देहरा/गोपीपुर(कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष कुमार (26) की मौत हो गई है। वह लेह में तैनात थे। अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मृत्यु हुई है
2017 में सेना में भर्ती हुए थे मनीष
जवान की पार्थिव देह मंगलवार सुबह नौशहरा पहुंचने की संभावना है। मनीष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता मदन लाल लुधियाना में किसी फैक्ट्री में कार्यरत बताए जा रहे हैं। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी अविवाहित था। पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि मनीष की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में शोक की लहर है ।