-सुक्खू सरकार एक साल की बताएं उपलब्धियां, भाजपा को कोसने से क्या फायदा -- महेंद्र धर्माणी
घुमारवीं
#सरकार बने अब एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है इसलिए सरकार को अब विपक्ष को कोसने के बजाय प्रदेश के विकास पर फोकस करना चाहिए। अब सरकार को विपक्ष की कमियां नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियां बतानी चाहिए।
भाजपा प्रदेश #प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि विपक्ष को कोसने से नहीं, विकास कार्यों को गति देने से प्रदेश का विकास होगा। सरकार ने व्यवस्था का मजाक बना रखा है। व्यवस्था परिवर्तन में आज ऐसी स्थिति है कि धरना दो और सैलरी लो, क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है ।
प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन लोगों को परेशान किए जाने की खबरें ही सरकार की नाकामी की वजह से सामने आ रही है। महंगाई बढ़ाने से लेकर पूर्व सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं को छीनने के अलावा और कोई भी काम इस सरकार द्वारा नहीं किया गया है।
कभी बिजली बोर्ड, तो कभी परिवहन निगम के कर्मचारी अपने वेतन की मांग के लिए सड़कों पर उतरते हैं तो कभी धरना देने की धमकी देते हैं। प्रदेश को इस तरह का व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए जो काम के बदले वेतन भी नहीं दे।