बिलासपुर के 2 भाइयों ने भरी सफलता की उड़ान, जज बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान
Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर के 2 भाइयों ने भरी सफलता की उड़ान, जज बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान

Views

बिलासपुर के 2 भाइयों ने भरी सफलता की उड़ान, जज बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान


बिलासपुर (ब्यूरो): जिला बिलासपुर के 2 भाइयों ने सफलता की उड़ान भरते हुए जज बनकर न केवल जिला बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। बिलासपुर जिला के गांव कल्लर निवासी विशाल ठाकुर का चयन उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा 2022 में सिविल जज एवं ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है। इसी वर्ष इनके छोटे भाई विकास ठाकुर भी मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में बतौर सिविल जज एवं ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट नियुक्त हुए हैं।

विशाल व विकास ठाकुर के पिता नंदलाल ठाकुर दुकानदार हैं जबकि माता बिन्द्रा ठाकुर गृहिणी हैं। विशाल ठाकुर ने अपनी एलएसबी एवं एलएलएम की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल कल्लर से हुई। उसके पश्चात क्रिसेंट पब्लिक बिलासपुर से और 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई मिनर्वा सीनियर सैकेंडरी स्कूल घुमारवीं से पूरी की है। 

विशाल इससे पहले हरियाणा न्यायिक सेवा 2021 में सिविल जज के लिए इन्टरव्यू दे चुके हैं। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। विशाल ने कहा कि यह उनके माता-पिता के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके दोनों बेटे जज बन गए हैं। इसके अलावा विशाल ने एलएलएम आइलैट 2021 में नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में भी देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। विशाल का कहना है कि यदि ठान लिया जाए और अपनी पूरी मेहनत की जाए तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है





".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad