स्वतंत्रता सेनानी बुधीराम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता सेनानी बुधीराम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Views

स्वतंत्रता सेनानी बुधीराम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,

बिलासपुर 11 जुलाई 2023 

उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पँचायत पँतेहड़ा से सम्बंध रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर विदाई दी गई। इस दौरान स्थानीय विधायक राजेश धर्मानी और और प्रशासन की ओर से उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी मौजूद रहे।
99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि राम बीते कुछ महीनों से  अस्वस्थ थे जिनकी गत दिवस मृत्यु हो गई। 

स्वतंत्रता सेनानी बुद्धिराम बिलासपुर प्रजामंडल के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता थे।  प्रजामंडल आंदोलन में भाग लेने के लिए इन्हें 2 वर्ष के लिए राज्य से निष्कासित भी किया गया था। सरकार की ओर से स्वतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा परिवार को 25000 की राशि उपलब्ध करवाई गई।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad