भराड़ी - स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि सिंह का 99 वर्ष की आयु में निधन
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के स्वतंत्रता सेनानी बुद्धि सिंह का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुद्धि सिंह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुद्धि सिंह ने आजादी की लड़ाई में जिला वतन के तौर पर योगदान दिया। उन्होंने कई आंदोलन में भाग लिया। उनकी धर्मपत्नी का पिछले वर्ष देहांत हुआ था।
पंचायत प्रधान नीरज ने बताया कि बुद्धि सिंह मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते थे। उनका निधन क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। बुद्धि सिंह का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधायक राजेश धर्माणी ने स्वतंत्रता सेनानी के देहांत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश की नींव हैं। सेनानियों की बदौलत ही आज आजाद भारत में रह रहे हैं। इस दुख की घड़ी में सरकार और पूरा प्रशासन उनके साथ है।