डंगार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा होगा जोरदार स्वागत --राजीव बिंदल
Type Here to Get Search Results !

डंगार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा होगा जोरदार स्वागत --राजीव बिंदल

Views

डंगार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा होगा जोरदार स्वागत --राजीव बिंदल 

घुमारवीं 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष 12 जून रात को अपने घर विजयपुर पहुंचेगे। इस दौरान जगत प्रकाश नडडा का घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के डंगार में 12 जून को रात 9 बजे भाजपा भव्य व जोरदार स्वागत करेगी। यह बात आज घुमारवीं पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कही।

घुमारवीं के डंगार में होने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा के वेलकम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह घुमारवीं में भाजपा की बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे। जिनका घुमारवीं आगमन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग , प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

डा बिंदल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा 12 से 14 जून तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर होंगे। नडडा 12 जून को कांगडा के नूरपूर में बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का उदघाटन करेंगे तथा जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद रात को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा अपने घर विजयपुर आएंगे। इस दौरान घुमारवीं भाजपा डंगार में उनका भव्य स्वागत करेगी। जिसके लिए शनिवार को रूपरेखा बनाई गई। 

डा बिंदल ने बताया कि 13 जून को जेपी नडडा अपने गृह जिला बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां वे अपने घर पर रूकेंगे तथा लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। 14 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगे। डा बिंदल ने बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिये। 

इस मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल विस्तारक धमेंद्र राणा, पुरूषोतम शर्मा, विकास राव, बिशन दास, एडवोकेट कुलदीप लखनपाल, सुरेंद्र शर्मा, रवि राणा, राजेश शर्मा, अंकुश चंदेल, बिट्टू व दिनेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad