देव कमरूनाग के चरणों में शीश नवाकर लौट रही 79 वर्षीय वृद्ध भटकी रास्ता
Type Here to Get Search Results !

देव कमरूनाग के चरणों में शीश नवाकर लौट रही 79 वर्षीय वृद्ध भटकी रास्ता

Views

देव कमरूनाग के चरणों में शीश नवाकर लौट रही 79 वर्षीय वृद्ध भटकी रास्ता

सरकाघाट उपमंडल के क्यूण गांव से जात्तर में शामिल होकर देव कमरूनाग मंदिर पहुंची एक 79 वर्षीय वृद्ध महिला रास्ता भटक कर समूह से अलग हो गई। देव कमरूनाग के चरणों में शीश नवाने के बाद अपने वाहनों में आए अन्य लोग वापिस गांव लौट गए। लेकिन इस दौरान किसी ने भी महिला की सुध नहीं ली। 

   कमरूनाग के समीप जंगल में महिला को अकेली देख स्थानीय पंचायत के उप प्रधान हिरदे राम ने जब उनसे बात करनी चाही तो वृद्ध अवस्था के चलते कुछ बता नहीं पाई। ऐसे में उन्होंने वृद्ध महिला को सहयोगियों के साथ मिलकर निहरी पुलिस चौकी पहुंचाया। साथ ही एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सांझा किया। महिला की पहचान क्यूण गांव की यशोदा देवी पत्नी स्वर्गीय मिल्खी राम के तौर पर हुई है। 


रात गुजारने के लिए पुलिसकर्मियों ने वृद्ध महिला को कमरा मुहैया करवाया। वीडियो के वायरल होने पर वृद्ध महिला के पोते ने जब वीडियो को देखा तो उन्होंने उप प्रधान से संपर्क किया। उप प्रधान ने उसे निहरी पुलिस चौकी में होने की बात कही। जिसके बाद सोमवार सुबह महिला के परिजन थाने से सकुशल घर ले आए। 

चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने संपर्क किया था। जिस पर वृद्ध महिला को सोमवार सुबह सही सलामत परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad