भराड़ी के हम्बोट में 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगा दी जान
भराड़ी थाना के तहत हम्बोट गांव में महिला ने पंखे से फंदा लगा लिया। महिला ने आत्महत्या क्यों कि इसका अभी पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हम्बोट गांव के 38 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया न जा सका। मृतिका रीता देवी के पति राज कुमार पुलिस को बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी रीता देवी लदरौर कस्बे में किसी के घर पर काम करती थी।
रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसकी पत्नी काम पर गई थी और वह घर पर था। राजकुमार के मुताबिक उसकी पत्नी करीब दोपहर 12 बजे काम से लौटी थी। उस दौरान घर पर बूढ़े मां बाप मौजूद थे। जबकि बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर करीब 3 बजे रीता अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद
उसे आवाजें लगाई तो कोई जबाब न मिलने पर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर देखा की रीता पंखे से लटकी हुई थी। परिजन रीता को पंखे से उतार कर निजी क्लिनिक ले गए जहां से उसे भराड़ी अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जब मृतिका की बेटी बाहरवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं ।