कमांडेंट साजू राम राणा की धर्मशाला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से देहांत
Type Here to Get Search Results !

कमांडेंट साजू राम राणा की धर्मशाला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से देहांत

Views

कमांडेंट साजू राम राणा की धर्मशाला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से देहांत

---मुख्यमंत्री सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ,धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ने जताया दुख

धर्मशाला 

चतुर्थ रिजर्व बटालियन जंगल बेरी में तैनात कमांडेंट साजू राम राणा (58) की धर्मशाला में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रु कने से देहांत हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए तैनात थे, जिस दौरान उनकी दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से आभार रैली आयोजित की गई। रैली में सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर साजू राम राणा सेक्शन इंचार्ज थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोक जताया है। 

आईपीएस अधिकारी साजू राम मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है पूरा इलाका गमगीन हो गया है, लोग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मियों ने  सोशल मीडिया पर शोक जताया गया है। कॉमर्स में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले आईपीएस साजू राम राणा ने 1 सितंबर, 1990 को पुलिस विभाग में सेवाएं देने का कार्य शुरू किया था पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर एवं किन्नौर में सेवाएं देने के बाद चतुर्थ रिजर्व बटालियन जंगल बेरी में बतौर कमांडेंट तैनात हुए थे। अपनी सेवा काल के दौरान उन्हें दो दर्जन प्रशस्ति पत्र  से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ-साथ एक बार उन्हें प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है जबकि दो बार स्पेशल ड्यूटी मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 

31 मई, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति होने थी। उनके निधन पर पुलिस अधीक्षक डा. आकृत्ति शर्मा, चतुर्थ रिजर्व बटालियन में तैनात अस्सिटेंस कमांडेंट विजय सकलानी व  विभागीय अधिकारियों, पुलिस जवानों सहित जिला पुलिस कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर , प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है व शोक सतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad