नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है।
नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के सौजन्य से शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को युवाओं और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रधान सुंदर राम ने किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने ग्राम पंचायत प्रधान सुंदर ठाकुर को बैज और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। तमन्ना ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया, अंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया और कंचन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रोफेसर ऋतुराज ठाकुर ने शिरकत की और चित्रकला प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वालों को युवाओं और बच्चों को जलपान की व्यवस्था की गई। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर की तरफ से स्वंयसेवी शिवानी ठाकुर ने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
इस अवसर पर युवक मंडल के उप -प्रधान अमन ठाकुर, सदस्य गोल्डी ठाकुर, वंदना ठाकुर, गौरव ठाकुर, धीरज ठाकुर आदि अन्य लोगों ने कार्यक्रम को आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।