राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने और कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया
Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने और कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया

Views

 राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने और कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया

घुमारवीं

विधानसभा घुमारवीं से पूर्व सीपीएस एवम अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने और कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। हजारों की भीड़ जुटाकर राजेश धर्माणी ने अपने प्रतिनिधियों को उन्हें कम आंकने की भूल न करने का एक तरह का संदेश दे दिया है।  


राजेश धर्माणी ने लदरौर से अपनी यात्रा शुरू की। लोगों का आशीर्वाद लेते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह घुमारवीं पहुंचे जहां पर वह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा तथा विधायक रामलाल ठाकुर के साथ खुली जीप में हजारों लोगों का अभिवादन लेते हुए घुमारवीं पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन में सबसे मुख्य बात यह रही कि उनके साथ पार्टी के बड़े चेहरे भी साथ नजर आए। विधानसभा क्षेत्र में राजेश धर्माणी का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। राजेश धर्माणी के पक्ष में जनता का समर्थन रहा तथा राष्ट्रीय तथा स्थानीय नेताओं ने जोश भरा। इस मौके पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं सड़कों की हालात ख़स्ता है। 

किसान बागवान,मजदूर,महिलाएं और कर्मचारी सरकार की नीतियों से दुखी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। मुकेश ने नारा लगाते हुए कहा कि ‘जयराम तुम एक काम करो, कुर्सी छोड़ो आराम करो’। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भाजपा हिमाचल के कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से अपमान कर रही है। यही नहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा में खड़े होकर कर्मचारियों को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब समय आ गया है जनता इसका हिसाब लेगी।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad